BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ऑनलाइन क्लास के दौरान बैटरी में ब्लास्ट से छात्र बुरी तरह झुलसा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 17, 2021

ऑनलाइन क्लास के दौरान बैटरी में ब्लास्ट से छात्र बुरी तरह झुलसा



सतना। मोबाइल से ऑनलाइन क्लास मजबूरी है, पर चार्जिंग पर लगे होने पर लंबे समय तक इस्तेमाल जानलेवा हो सकता है। सतना में कक्षा-8 का छात्र मोबाइल पर ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल में ब्लास्ट हो गया। छात्र का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे सतना के जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां से उसे जबलपुर रैफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सतना जिले के नागौर तहसील के चदकुइया गांव की है। 15 वर्षीय रामप्रकाश पिता भानुप्रसाद भदौरिया एक निजी स्कूल में कक्षा-8 का छात्र है। गुरुवार दोपहर को वह स्कूल की ऑनलाइन क्लास अटेंड कर रहा था। इस दौरान मोबाइल भी चार्ज पर था।

इसी समय मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया। इससे छात्र का मुंह और नाक का हिस्सा बुरी तरह लहूलुहान हो गया। परिजन नागौद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उसे सतना जिला चिकित्सालय भेजा गया। हालत इतनी गंभीर थी कि बाद में उसे जबलपुर रैफर किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र का मुंह और नाक पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए हैं।



परिजन सदमे में
भानुप्रसाद ने बताया कि उनका बेटा रोजाना ऑनलाइन क्लास अटेंड करता है। गुरुवार दोपहर को भी वह घर में ही पढ़ाई कर रहा था। तभी तेज धमाके की आवाज आई। परिवार के सभी लोग उसके कमरे की तरफ दौड़े तो वह अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ा था। नागौद से सतना और फिर जबलपुर रैफर किया गया है। नाक और मुंह पूरी तरह से क्षत-विक्षत है।

No comments:

Post a Comment